Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर- कई युवाओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का थामा हाथ!

रामनगर। प्रथम चरण के लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के समर्थन में कई ताबड़तोड़ जनसभाओं को संबोधित कर पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। इस मौके पर कई दर्जन युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस की रीति नीति में विश्वास व्यक्त कर कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की।

शक्तिनगर के बाद हिम्मतपुर डोटियाल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रावत ने कहा कि भाजपा सरकार कोई उपलब्धि न होने के कारण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तक जोशीमठ में वोट माँगने के लिए आँसुओ को आख़िरी हथियार बनाना चाहते हैं। लेकिन इन आँसुओ ने भाजपा की पोल खोलते हुए पार्टी की भूमिका पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। जब जोशीमठ दरक रहा था। जोशीमठ के लोग अपने घर और बच्चों को बचाने की गुहार लगा रहे थे। तब पूरी भाजपा पार्टी और उसके सभी नेता चुप थे। विपक्ष ने जब लोगों के दर्द को आवाज़ दी तो भाजपा ने सत्ता के मद में उन्हें माओवादी बताते हुए धमकाया। अंकिता बेटी के हत्या के मामले में जब पूरी सरकार द्वारा वीवीआईपी को बचाने के प्रयास लिए गए,तब आप लोगों के आंसू नहीं निकले। लेकिन इस बार के चुनाव में जनता ने आपकी जरा सी नस क्या दबा दी, आप मंचों से रोने की नौटंकी करने लगे। आपके आँसू स्पष्ट करते है की जनता आपका चेहरा पहचान गयी है और हार सामने नज़र आ रही है। यहां पर दर्जनों युवाओं ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वाले सभी युवाओं का पूर्व रणजीत सिंह रावत ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान नीरज पांडे, सुमित पांडेय, अरविंद मलान, आर्यन, पुष्कर टम्टा, पारस करगेती, कृपाल सिंह, दीपक ध्यानी, शिवराज गुसाईं, नवीन कुमार, पंकज पाण्डे, हेम चन्द्र, कन्नू बिष्ट, रघुवीर सिंह रावत, दीपक, किशोर कुमार, शुभम, मतांक सत्यवली, चमन करगेती, मनीष कुमार, जीतांश, चंदन मेहरा, नीरज पाण्डे, सुमित पाण्डे आदि युवाओं ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री धाराबल्लभ पांडेय, कन्नू जोशी, पंकज पांडे, धर्मेंद्र बोरा, रामदत्त करगेती, गुड्डू जोशी, मुकुल जोशी, आनंद नेगी, नवीन तिवारी, कुबेर सिंह बिष्ट, महेंद्र बिष्ट, रमेश जोशी, विक्रम भट्ट, सतपाल चौहान आदि शामिल रहे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page