Connect with us

उत्तराखण्ड

सुरभि को चुना गया एम्बेसडर, अभिनेत्री नूरा फतेही ने किया सम्मानित।

सुरभि को चुना गया एम्बेसडर, अभिनेत्री नूरा फतेही ने किया सम्मानित
रामनगर। कौशल एकेडमी इंटरनेशनल रामनगर द्वारा “हमारे विद्यार्थी हमारी पहचान” कार्यक्रम के तहत दिल्ली के पांच सितारा होटल में आयोजित कार्यक्रम में सुरभि कंडारी को कार्यक्रम का एंबेसडर चुना गया। बतौर सिनेमा जगत की मशहूर अभिनेत्री नूरा फतेही ने टीम के साथ सुरभि को ट्रॉफी देकर मंच पर सम्मानित किया।

सुरभि वर्ष 2018 में संस्थान की पैरामेडिकल छात्रा रह चुकी है। प्रारंभ से ही मेधावी रही सुरभि संस्थान द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुकी हैं। कीर्ति कुंज पीरुमदारा निवासी सुरभि के पिता मदन सिंह कंडारी सेना में नायब सूबेदार से सेनावृत हैं। सुरभि ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा यूएसआर इंटर कालेज बसई से पूरी की। वर्तमान में सुरभि आर्यन ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल गुड़गांव में अपनी सेवायें दे रही हैं।

चेयरमैन डा गिरीश ने बताया की प्रतिवर्ष चुनिंदा मेधावी विद्यार्थियों को आगे लाकर कार्यक्रम का एंबेसडर बनाया जाएगा। सुरभि के साथ उनके पिता, वरिष्ठ प्रोफेसर उमा शंकर बिष्ट, प्रोफेसर सोफिया पॉल कार्यक्रम में मौजूद रहे। सुरभि की इस उपलब्धि पर संस्थान के सभी शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page