Connect with us

उत्तराखण्ड

नशा मुक्त उत्तराखंड- मुंबई से लेकर आ रहा था स्मैक, इस तरह चढ़ गया पुलिस के हत्थे

कालाढूंगी। नशे के विरुद्ध अभियान में पुलिस के हाथ सफलता लगी है। मुंबई से स्मैक लेकर आए तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद की गई है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद नैनीताल स्तर पर लगातार चलाए जा रहे नशे के विरूद्ध अभियान के अंतर्गत थानाध्यक्ष कालाढूंगी नन्दन सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु सघन चैकिंग चलाया जा रहा है। 

चैकिंग के दौरान नैनीताल रोड फोरेस्ट गेस्ट हाउस से आगे मोड पर कालाढूंगी क्षेत्र में एक व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर पूछताछ पर कब्जे से 13.58 ग्राम मोरफीन (स्मैक) बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त के विरुद्ध थाना कालाढूंगी में NDPS अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि यह स्मैक मुम्बई से लाकर नैनीताल में युवाओं को बेचने हेतु ला रहा था, जिससे अधिक लाभ प्राप्त कर सके परन्तु पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

 गिरफ्तारी-

 मोईन सिवानी उम्र- 36 वर्ष पुत्र युसुफ इब्राहिम सिवानी निवासी 37 अहमद मैनसन 3rd फ्लोर रूम न0 24, थाना एल0टी0 मार्ग  मुम्बई महाराष्ट्र।

बरामदगी-13.58 ग्राम मोरफीन (स्मैक)

गिरफ्तारी टीम 

1- उ0नि0 गगनदीप सिंह  

2- हे0 का0 हदयेश कुमार 

3- का0  अखिलेश तिवारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page