Connect with us

उत्तराखण्ड

रमेश हत्याकांड का खुलासा: पत्नी ने कराई प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, तीन गिरफ्तार।

रामनगर (नैनीताल) पुलिस ने चौबीस घंटे में रमेश हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्या की यह सनसनीखेज वारदात अवैध संबंधों को लेकर की गई थी। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर डाली। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त समाचार के मुताबिक शनिवार को सावलदे पूर्वी में ढेला नदी किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था।सूचना पर मौके प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर किशन राम नाम के एक व्यक्ति ने शव की शिनाख्त रमेश चंद्र पुत्र विशन राम निवासी सावल्दे पूर्वी के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया।

रविवार को कोतवाली पुलिस ने इस हत्या का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के मुताबिक रमेश की हत्या उसकी पत्नी हेमा देवी ने करवाई हैं। हेमा देवी का अपने ही गांव के दीपक उर्फ दीपू से प्रेम प्रसंग था। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच अवैध संबंधों की जानकारी मृतक रमेश को भी थी।

रमेश की हत्या होने के बाद उसकी मां मानूली देवी ने अपनी बहू हेमा देवी, उसके प्रेमी दीपक उर्फ दीपू और दिगम्बर नाम की व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस ने सभी तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ हेतु हिरासत मे लिए गए दीपक उर्फ दीपू से सख्ती से पूछताछ करने पर दीपक द्वारा मृतक रमेश की पत्नी से करीब 4 साल से खुद के अवैध सम्बन्ध होना जिनके चलते मृतक का लगातार अभियुक्त दीपक से नाराज रहना व उसे यहाँ वहाँ गाली गलोज करते रहना तथा घर में भी अपनी पत्नी हेमा देवी के साथ मारपीट करना प्रकाश में आया । करीब 15 दिन पहले रोज रोज की मारपीट से तंग आकर हेमा देवी ने अभि0 दीपक के साथ मिलकर रमेश चन्द्र की हत्या कर पीछा छुडाने की बात कही थी । अभियुक्त दीपक द्वारा बताया गया कि करीब 15-16 दिन पहले गाँव के एक व्यक्ति की अन्तेष्ठी मे शामिल होने के लिए जब वह शमशान घाट गुलरघट्टी आया था तो मृतक रमेश ने उसे शमशान घाट में ही गाली गलोज कर बेइज्जत किया गया था गाँव वालो ने बमुश्किल दोनो का बीच बचाव करवाया था उसी दिन अभि0 दीपक द्वारा रमेश की हत्या किए जाने की योजना बनाते हुए अपने साथ काम करने वाले लेबर दिगम्बर उर्फ डिगुवा पुत्र हरिराम नि0 लछमपुर ठेरी को रमेश चन्द्र की रैकी करने व शराब पीने के लिए बासीटीला आने पर बताने की बात कही गयी थी । दि0 03.02.23 को शाम को जब मृतक रमेश चन्द्र अपने घर से शराब पीने के लिए बासीटीला गया तो वहाँ दिगम्बर भी मौजूद था उसने गाँव के एक व्यक्ति से फोन लेकर इस बात की सूचना तुरन्त ही अभि0 दीपक को दी । दीपक द्वारा उसे बताया कि वह पीछा करते हुए रोख़ड़ तक आये व स्वंय रोखड़ में जाकर बैठ गया जैसे ही शराब पीने के बाद मृतक रमेश रोखड़ में पहुचा तो अभि0 दीपक व अभियुक्त दिगम्बर द्वारा धक्का देकर रमेश चन्द्र को जमीन पर गिरा दिया व अभि0 दीपक ने डण्डे व अभि0 दिगम्बर में पत्थर से मार मार कर मृतक रमेश का मुँह कुचल दिया । जब दोनो को यकीन हो गया कि रमेश चन्द्र मर चुका है तो घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर नदी के रेत में आलाकत्ल डण्डे व पत्थर को रेत में दबा दिया । घटना को अंजाम देने के बाद अभियुक्त दीपक व दिगम्बर अपने अपने घर को चले गए । जिसके बाद अभि0 दीपक द्वारा सारी बात फोन कर मृतक की पत्नी हेमा देवी को बतायी । इकबालिया बय़ानो के आधार पर अभियुक्त दीपक व मृतक की पत्नी हेमा देवी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया तथा दि0 04.02.23 की रात्रि समय करीब 23.00 बजे अभि0 दिगम्बर को कानिया तिराहे से मय उसकी साइकिल व मृतक के मोबाइल के गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त दीपक व दिगम्बर की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल खूनालूदा डण्डा व पत्थर को ढेला नदी से बरामद किया गया । अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है अभि0गणो को मा0न्या0 के समक्ष पेश किया जाएगा ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना का अनावरण करने वाली टीम को 5000 रू0 नकद ईनाम देने की घोषणा की गयी है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page