Connect with us

उत्तराखण्ड

कांग्रेस पर बरसे योगी आदित्यनाथ कहा- देश में हर समस्या की जड़ है कांग्रेस

हल्द्वानी (नैनीताल) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक चुनावी जनसभा में कांग्रेस की जमकर खिलाफत की.लोकसभा चुनाव 2024 की चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने हल्द्वानी पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में सभी समस्याएं कांग्रेस की देन हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में सभी समस्याओं का समाधान हुआ है। देश में आतंकवाद, नक्सलवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार सभी कांग्रेस की देन हैं।

एमबी कॉलेज में आयोजित जनसभा में सीएम योगी ने कहा उत्तराखंड की भूमि ने अनेक महापुरुषों को जन्म दिया है। ऐसी धरती को कोटि कोटि नमन करता हूं। देवभूमि के कंकड़ कंकड़ में शंकर है। कहा मेरा बचपन उत्तराखंड में ही बीता है। और मुझे उत्तराखंड से लगाव है।

उत्तर प्रदेश में आपराधिक मुकदमे वाले सांसद और विधायकों के मारे जाने अथवा जेल भेजे जाने को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी सरकार की उपलब्धि के तौर पर पेश करते हैं. अपनी चुनावी जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उन्होंने माफिया राज का खात्मा कर दिया है. उन्होंने कहा कि माफिया की जगह जेल या जहुन्नम है.

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा देश की समस्याओं का नाम कांग्रेस है। आतंकवाद, नक्सलवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार आदि सभी समस्याएं कांग्रेस की देन है। मोदी के नेतृत्व में सभी समस्याओं का समाधान हुआ है। देश ने गौरव की नई ऊंचाइयों को छुआ है। विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं।

सीएम योगी ने जोर देते हुए कहा, हमने राम और कृष्ण की विरासत को स्वीकार किया और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया। जबकि कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट देकर कहा था कि राम और कृष्ण तो हुए ही नहीं। यूपी में पहले बमबाजी होती थी। अब हर हर बम-बम के उद्घोष के साथ कावड़ यात्रा निकलती है। योगी ने कहा कि कांग्रेस के समय जातिवाद की राजनीति होती थी, अराजकता का राज होता था, तुष्टिकरण की राजनीति होती थी। आज जो परिवर्तन देखने को मिला है वो आपके वोट ने किया है। आज मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के दर्शन हो रहे हैं। सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि एक समय यूपी को कमजोर और बीमाररा राजनीति होती थी। आज जो परिवर्तन देखने को मिला है वो आपके वोट ने किया है। आज मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के दर्शन हो रहे हैं। सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि एक समय यूपी को कमजोर और बीमार प्रदेश के रूप में जाना जाता था। योगी ने अपनी कार्यकुशलता से आज यूपी को एक उत्कृष्ट राज्य बना दिया है। आज सभी लोग उन्हें बुलडोजर बाबा के नाम से जानने लगे हैं। देश दुनिया में इसकी चर्चा है।

लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट ने जमरानी बांध को मंजूरी मिलने को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि अगर में दोबारा सांसद में जाता हूं तो प्रदेश और क्षेत्र की नाक नीची नहीं होने दूंगा। उन्होंने योगी और धामी की जमकर तारीफ भी की।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page