Connect with us

उत्तराखण्ड

जोशीमठ में अचानक ढ़ह गई इमारत, दो की गई जान, पांच गंभीर घायल

चमोली। यहां जोशीमठ में एक इमारत गिरने से 7 लोग मलबे में दब गए। सूचना पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुट गई।

बताया जा रहा है कि दो लोगों की मकान के मलबे में दबने से मौत हो गई और पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में भर्ती 2 गंभीर घायलों को बुधवार को सुबह हेली एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि तीन अन्य घायलों का सीएचसी जोशीमठ में उपचार चल रहा है।

वही बद्रीनाथ में बीमार एक मजदूर को भी इसी हेली एंबुलेंस हायर सेंटर भेजा गया है। यह हादसा मंगलवार देर रात बद्रीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी और जोशीमठ के बीच हेलंग गांव में हुआ। जब यह हादसा हुआ उस वक्त इमारत के अंदर 7 लोग मौजूद थे, यह सभी लोग क्रेशर यूनिट में काम करने वाले बताए जा रहे हैं। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page