Connect with us

उत्तराखण्ड

चलती कार का दरवाजा खुलने से हुआ हादसा, दो भाईयों की मौत

हल्द्वानी/ सितारगंज। सड़क हादसे में दो भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार सितारगंज निवासी 13 वर्षीय मानव बीते दिवस अपने भाई शांतनु के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर से बाजार की तरफ जा रहा था। इस बीच उनके आगे चल रही कार का किसी ने अचानक दरवाजा खोल दिया। जिससे स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इस हादसे में शांतनु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल मानव को उपचार के लिए डाॅ सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां उसने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page