Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां मिला अधेड़ का शव, पुलिस शराब को मान रही मौत की वजह तो परिजन जता रहे हत्या की आशंका

हल्द्वानी। दोस्तों के साथ घर से निकले अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस मौत की वजह शराब के नशे में गिरना मान रही है। जबकि परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार रूपनगर, मुखानी निवासी 58 वर्षीय वीर सिंह नेगी को बीती शाम उसके दोस्त घर से बुलाकर ले गए। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा। इस पर परिजनों को उसकी ‌चिंता सताने लगी और ढूंढखोज शुरू कर दी गई। इस बीच सोमवार सुबह वह क्रियाशाला के पास बेसुध पड़ा मिला। उसे डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।

बताया जाता है क‌ि मृतक वीर सिंह शराब का आदी था। पुलिस अत्यधिक शराब के नशे में गिरने से उसकी मौत होना मान रही है। जबकि मृतक की पत्नी ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page