Connect with us

उत्तराखण्ड

महिला की पुलिस से गुहार- मुझे मेरे पति से बचा लो साहब

हल्द्वानी। एक महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। महिला ने पति से जान माल का भी खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में ठोकर लाईन काठगोदाम निवासी शमा पत्नी शब्बो ने कहा है कि उसकी शादी 2009 में हुई थी। उसके चार बच्चे हैं। दो बच्चे उसके साथ और दो बच्चे मेरे पति के साथ रहते हैं। उसका पति के साथ कई वर्षों से विवाद चला आ रहा है। वह पिछले दो महीने से मायके में रह रही है। उसकी शिकायत पर काउंसिलिंग भी हुई लेकिन उसका व्यवहार नहीं सुधरा।

शमा का कहना है कि 10 नवंबर की सुबह वह बच्चों को स्कूल छोड़ कर आ रही थी तभी मेरे पति ने रेलवे स्टेशन पर मेरे साथ हाथापाई करने लगा। इस बीच कुछ लोग वहां पर आ गए जिसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। महिला ने पति से जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page