Connect with us

उत्तराखण्ड

इस होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा,पुलिस ने किया भंडाफोड़

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत काशीपुर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने एक होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की। यहां एक होटल में सेक्स रैकेट की सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने छापा मारकर होटल से डेढ़ दर्जन से अधिक युवक युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।

प्राप्त समाचार के मुताबिक काशीपुर में कुंडा थाना क्षेत्र की मण्डी पुलिस चौकी से महज चंद कदमों की दूरी पर होटल पैराडाइज स्थित है। होटल का मालिक और उसका पुत्र पूर्व में भी पोक्सो एक्ट में जेल की हवा खा चुका है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल रुद्रपुर की टीम ने इंचार्ज श्रीमती वसंती आर्य के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस की मदद से होटल में छापा मारा। इस दौरान टीम ने होटल में डेढ़ दर्जन से ज्यादा युवक युवतियो को पकड़ लिया। टीम ने सभी को हिरासत में लेकर कुंडा थाना ले गयी।

टीम इंचार्ज बसंती आर्य ने बताया कि टीम को मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी प्राप्त हुई हैं। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम को काफी समय से लिखित और मौखिक रूप से होटल में रैकेट की शिकायत मिल रही थी। शिकायत पर आज छापा मारकर होटल से दर्जनभर के आसपास युवतियों तथा दर्जन भर से अधिक युवकों को पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि होटल के मालिक की संलिप्तता पाई गयी है, इसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम बनी हुई है जोकि जिले भर में इस तरह की शिकायत आने पर छापामार कार्रवाई करती है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग होटल के रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए आए हुए थे ऐसे लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि होटल में जो लोग अवैधानिक रूप से उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page