Connect with us

उत्तराखण्ड

मांगों को लेकर ट्रांसपोर्टर लाल, हड़ताल के चलते हजारों ट्रकों के चक्के जाम

हल्द्वानी। मांगों को लेकर ट्रांसपोर्टरों में आक्रोश है। इसे लेकर देवभूमि ट्रक आनर्स वेलफेयर महासंघ के आह्वान पर कुमाऊं मंडल में मंगलवार से हड़ताल शुरू कर दी गई है। इस हड़ताल के चलते दो हजार से अधिक ट्रक खड़े हो गए हैं।

ट्रांसपोर्टर चालान का अधिकार केवल आरटीओ व टीआई को ही दिये जाने जैसी मांगों को लेकर आंदोलित हैं। उनका कहना है कि पूर्व में शासन-प्रशासन को मांगों से अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि हड़ताल में जरूरी सेवाएं शामिल नहीं हैं। इधर ट्रांसपोर्ट कारोबारी हरजीत चड्ढा ने बताया कि  ट्रांसपोर्टर अपनी जायज मांगों को लेकर रानीबाग में एकत्र हुए। वहीं इस हड़ताल का कुमाऊं भर में आपूर्ति व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page