Connect with us

उत्तराखण्ड

कालाढूंगी- बैलपड़ाव में ट्रक कार की भिड़ंत,पांच लोग घायल

कालाढूंगी (नैनीताल) रामनगर हल्द्वानी मार्ग पर सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं. बैंलपड़ाव के पास यह हादसा हुआ. यहां वैगनआर कार की भिड़ंत पहले एक ट्रक से हुई फिर पोल से जा टकराई. जिससे कर में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया.

प्राप्त समाचार के मुताबिक कालाढूंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत बैंलपड़ाव में लकड़ी के गिल्टो से भरे ट्रक और वैगन आर कार में जोरदार टक्कर हो गई. ट्रक से टकराने के बाद कर एक पोल से जा टकराई. बताया जा रहा है कि लकड़ी से भरा ट्रक रामनगर की ओर आ रहा था जबकि कर रामनगर से हल्द्वानी की तरफ जा रही थी. यह एक्सीडेंट फूड कैसल रेस्टोरेंट के पास हुआ. इस हादसे में कर सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायल उत्तर प्रदेश के बरेली के निवासी बताए जा रहे हैं. घायलों को स्थानीय निवासी आज्ञाकार सिंह अपने वहां से रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लाए. चिकित्सालय में डॉक्टरों द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page