Connect with us

उत्तराखण्ड

मौसम अलर्ट- बदल रहा मौसम, उत्तराखंड में कई इलाकों में बर्फवारी की संभावना

देहरादून। दीपावली के बाद मौसम में हो रहे बदलाव का असर उत्तराखंड में भी देखने को मिल रहा है। यहां ठंडक में इजाफा हुआ है। इसके अलावा मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फवारी होने की आशंका व्यक्त की है। इससे आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।

देशभर में इस वक्त मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है और कोहरे का असर भी दिखने लगा है। यही वजह है कि लोग घर से गर्म कपड़े पहनकर निकल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 16 नवंबर तक दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों आसमान साफ रहेगा और सुबह के वक्त कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार (14 नवंबर) को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, आंध्र प्रदेश में तूफान, बिजली के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, जिसके बाद ठंड बढ़ेगी। इसके अलावा 18 नवंबर तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। बिहार में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 20 रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी के साथ ठंड बढ़ने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page