Connect with us

उत्तराखण्ड

मौसम विभाग की चेतावनी-  पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाकों में गिरेगा तापमान

देहरादून। प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 नवंबर तक पूर्वानुमान जारी किया है जिसके साथ ही आज 26 नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है और 3,500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई पर स्थित स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा रविवार को प्रदेश के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी से राज्य के मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने बताया कि 26 और 28 नवंबर को राज्य के उत्तरकाशी,चमोली, पिथौरागढ़, जनपदों में तथा दिनांक 27 नवंबर को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, तथा पिथौरागढ़ जनपद के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानो में बर्फबारी होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग का कहना है कि 27 नवंबर को बरसात और ओलावृष्टि के चलते आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है तथा और ओलावृष्टि से कहीं-कहीं नुकसान भी हो सकता है।

उधर राजधानी देहरादून में आज आसमान मुख्य रूप से साफ और आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: लगभग 26 डिग्री सेल्सियस और 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शनिवार को राज्य के विभिन्न स्थानों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः देहरादून में 27.8 डिग्री सेल्सियस और 10 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर में 27.5 डिग्री सेल्सियस और 8.1 डिग्री सेल्सियस, मुक्तेश्वर में 18.3 डिग्री सेल्सियस और 7.4 डिग्री सेल्सियस और 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी में 7.6 डिग्री सेल्सियस।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page