Connect with us

Uncategorized

यहां नाले में बाइक के साथ व्यापारी की बहने से मौत

पिथौरागढ़ के बेरीनाग तहसील के पांखू में सडक में बह रहे नाले में बाइक सहित व्यापारी की बहने से मौत हो गई। जिसके बाद थल और बेरीनाग से पहुंची पुलिस व प्रशासनिक टीम ने शव का पंचायतनामा भरा।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बेरीनाग तहसील क्षेत्र के दशौली गांव निवासी 45 वर्षीय गणेश पाठक हल्द्वानी से सामान मंगाकर दुकानों में सप्लाई करते थे। वह आज सुबह गांव दशौली से पांखू आए थे। बाजार का काम निपटा कर वापस लौटते समय वह पांखू से दो किलोमीटर आगे कोटमन्या मार्ग पर पहुंचे थे, तभी देवी नाले में आए बरसात के पानी की चपेट में आने से वह बाइक सहित नाले में बह जाने से व्यापारी गणेश पाठक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पांकी समेत आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। बाद में राजस्व पुलिस व पुलिस को सूचना दी गई। थल और बेरीनाग थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page