Connect with us

उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा:भारी बारिश के बीच 20 किमी पैदल चलकर पुलिस ने नदी में फंसे 2 युवकों की बचाई जान

अल्मोड़ा, उत्तराखंड: चगेठी के निकट भनौली पनार नदी में दो युवकों के फंसे होने की सूचना मिलने पर पुलिस और SDRF ने साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस मिशन में भारी बारिश, उफनाती नदी, भूस्खलन, और दुर्गम पहाड़ी रास्तों ने पुलिस टीमों के सामने कड़ी चुनौती खड़ी की, लेकिन पुलिस और SDRF के जवानों ने अपने अदम्य साहस से दोनों युवकों की जान बचा ली।

सूचना मिलने पर एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन जब दन्या पुलिस टीम पपोली बैण्ड पर पहुंची, तो पहाड़ी का एक हिस्सा टूटने से सड़क बंद हो गई। ऐसे में टीम ने 20 किमी तक पैदल चलने का कठिन निर्णय लिया, जिसमें उन्हें गिरते पत्थरों, विशाल झरनों, घनी झाड़ियों और लगातार बारिश का सामना करना पड़ा।

लगभग 4-5 घंटे के संघर्ष के बाद, दन्या पुलिस टीम उस स्थान पर पहुंची, जहां दोनों युवक नदी के बीच फंसे थे। पानी का बहाव तेज था, लेकिन युवकों की स्थिति सुरक्षित थी। इस दौरान *थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री राहुल राठी* और *SDRF टीम* भी घटनास्थल पर पहुंच गई, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन की शुरुआत हुई।

रेस्क्यू ऑपरेशन की चुनौतियां

भारी बारिश और उफनती नदी के बावजूद, *SDRF के जवानों ने अदम्य साहस का परिचय* देते हुए नदी में उतरकर दोनों युवकों को रस्सी और लाइफ जैकेट की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। युवकों की पहचान *प्रेम नाथ (18 वर्ष, ग्राम कफड़ा, चंपावत)* और *उमेश चौहान (21 वर्ष, चगेड़ी)* के रूप में हुई। सफल रेस्क्यू के बाद स्थानीय जनता ने *उत्तराखंड पुलिस* का आभार व्यक्त किया।

रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल टीमें:

दन्या पुलिस टीम:
1. थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह
2. अपर उपनिरीक्षक पुष्कर खाती
3. हेड कांस्टेबल गोपाल गिरी
4. कांस्टेबल मोहम्मद मंसूर
5. कांस्टेबल दीपक सिंह
6. होमगार्ड ललित प्रसाद
7. होमगार्ड धर्मानन्द भट्ट

प्रशासन की टीम:
1. तहसीलदार बरखा जलाल
2. राजस्व उपनिरीक्षक दिगपाल बोरा
3. राजस्व उपनिरीक्षक महेश चन्द्र शर्मा
4. महिला पीआरडी

थाना लमगड़ा टीम:
1. थानाध्यक्ष राहुल राठी
2. प्रभारी चौकी जैती गंगा राम गोला
3. हेड कांस्टेबल देवराज सिंह
4. हेड कांस्टेबल नरेन्द्र यादव
5. हेड कांस्टेबल इन्द्रजीत
6. हेड कांस्टेबल संजय
7. हेड कांस्टेबल इरशाद

SDRF टीम:
1. अपर उपनिरीक्षक रवि रावत
2. कांस्टेबल रोहित काण्डपाल
3. कांस्टेबल रणजीत सिंह
4. कांस्टेबल रविन्द्र भारद्वाज
5. कांस्टेबल संतोष सिंह
6. होमगार्ड दीपक पटवाल
7. होमगार्ड धीरज कुमार

उत्तराखंड पुलिस और SDRF की टीमों ने विषम परिस्थितियों में दिखाए गए साहस और मानव सेवा की भावना से मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जिसकी सभी ने सराहना की।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page