Connect with us

उत्तराखण्ड

बोले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री राजनाथ सिंह- सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह से प्रयासरत

हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सिलक्यारा टनल में फंसे सभी मजदूर जल्द सकुशल बाहर निकाल लिए जाएंगे। इसके लिए सभी एजेंसियां काम कर रही हैं।

रविवार को केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को हल्द्वानी में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए। जहां उन्होंने श्री भट्ट की पुत्री को आर्शीवाद दिया। इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह से प्रयास कर रही है। केंद्रीय व राज्य की एजेंसियां लगातार मजदूरों को निकालने का काम कर रही है।

खुद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार पूरे रेस्क्यू अभियान की मॉनीटरिंग कर रहे हैं और जल्द ही सभी मजदूर भाइयों को रेस्क्यू कर लिया जाएगा। वहीं पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सभी पांच राज्यों में सरकार बनाने जा रही है। और इसी लक्ष्य को निर्धारित कर भाजपा काम कर रही है। हम सभी पांचो राज्यों में मजबूत सरकार बनाएंगे, हमें किसी पार्टी की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी और पूर्ण बहुमत से हमारी सरकार बनेगी।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page