Connect with us

उत्तराखण्ड

नहाने के दौरान नदी के बहाव में बह निकला अधेड़, शव बरामद

अल्मोड़ा। जिले के सल्ट विकासखंड में बहने वाली राम गंगा नदी में नहाने के दौरान एक अधेड़ बह गया। राजस्व पुलिस ने शव को नदी से बरामद कर लिया है। उसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार सल्ट विकास खंड के पाली धन्याल गांव में रहने वाला विनोद कुमार (46) पुत्र कमल राम राम गंगा नदी में नहा रहा था। बताया जाता है कि इस बीच अचानक वह  नहाने के लिए रामगंगा नदी में पहुंचा। इस बीच अचानक वह पानी के बहाव में बहने लगा। यह देख उसके पुत्र रोहित ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर आस-पास मौजूद ग्रामीण मौके की तरफ दौड़ पड़े। लेकिन तब तक विनोद डूब चुका था।

इसकी सूचना पर राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू कर दिया गया। टीम ने विनोद का शव बरामद कर लिया। उसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इधर इस घटना से जहां मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गांव में शोक की लहर है। 

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page