उत्तराखण्ड
नेता प्रतिपक्ष की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल होंगे घिल्डियाल
नेता प्रतिपक्ष की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल होंगे घिल्डियाल
रामनगर। प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृति के बाद सामाजिक सरोकार से जुड़े रहे सामाजिक कार्यकर्ता तारा चंद्र घिल्डियाल बुधवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की मौजदगी में अपने सहयोगियों के साथ कांग्रेस का दामन थामेंगे। एक पत्रकार वार्ता में तारा घिल्डियाल ने बताया कि राजनैतिक सफर शुरु करने से पूर्व उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से सर्वे कर जनता की मिली हुई राय के अनुरूप यह निर्णय लिया है। सोशल मीडिया पर मिली कुल 15 हजार से अधिक प्रतिक्रियाओं में से करीब दस हजार ( करीब 62 प्रतिशत) लोगों ने उन्हें कांग्रेस से जुड़ने का सुझाव दिया। सर्वेक्षण में 61.93 प्रतिशत लोगों ने काग्रेस, 14.89 प्रतिशत ने भाजपा, 10.45 प्रतिशत ने उक्रांद तथा 12.73 प्रतिशत लोगों ने अन्य स्वतंत्र विकल्पों के पक्ष में अपनी राय दी। यह सर्वेक्षण केवल आंकड़ों का विषय नहीं, बल्कि रामनगर की जनता के विचारों, अपेक्षाओं और विश्वास को समझने का प्रयास है। तारा चिल्डियाल ने कहा कि “मेरी राजनीतिक यात्रा का केंद्र कोई पद या व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा नहीं बल्कि रामनगर की समस्याओं और संभावनाओं को विधानसभा के स्तर तक मजबूती से उठाना है। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, युवाओं के लिए अवसर, भूमि संबंधी समस्याएं, ग्रामीण विकास और जवाबदेह जन प्रतिनिधित्व मेरी प्रमुख प्राथमिकताओं में रहेंगे।




