Connect with us

उत्तराखण्ड

तपती सड़कों पर ‘ठंडक की सौगात’, रामनगर के युवाओं ने राहगीरों को बांटी आइसक्रीम


रामनगर। भीषण गर्मी और झुलसा देने वाली धूप के बीच रामनगर में युवाओं की एक टीम ने इंसानियत और सेवा की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने राह चलते लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। रानीखेत रोड पर युवाओं ने बसों, ऑटो, ई-रिक्शा और बाइक सवारों को आइसक्रीम बांटकर गर्मी से राहत देने की कोशिश की।
दोपहर की तपिश में जब सड़क पर निकलना तक मुश्किल हो रहा था, उस वक्त युवाओं की यह टीम राहगीरों के लिए ठंडक की सौगात बनकर सामने आई। जैसे ही लोगों को आइसक्रीम दी गई, थकान और गर्मी से परेशान चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी। कई यात्रियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में इस तरह की छोटी-सी मदद भी बड़ी राहत दे जाती है।
युवाओं की खास बात यह है कि यह कोई एक दिन का उत्साह नहीं, बल्कि हर साल गर्मियों में किया जाने वाला सेवा कार्य है। टीम के सदस्य लगातार रानीखेत रोड पर आने-जाने वाले लोगों को आइसक्रीम खिलाकर उन्हें गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास करते हैं।
इस पहल में यश अग्रवाल, प्रशांत पाण्डे, हर्षित मित्तल, प्रखर अग्रवाल, प्रखर पाण्डे, संदीप गर्ग, आशीष मित्तल और अमित अग्रवाल समेत अन्य युवा शामिल रहे।
रामनगर में युवाओं की इस पहल को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया और इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक कदम बताया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page