Connect with us

उत्तराखण्ड

पुलिस ने नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाकर 200 वाहन चालको का कराया चेकअप।

रुद्रपुर।ऊधम सिंह नगर पुलिस ने निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाकर ट्रक, बस, ऑटो, रिक्शा चालकों के आंखों का चेक अप कराया।इस शिविर में 200 से अधिक वाहन चालको का कराया गया चेकअप किया गया हैं।

एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी के आदेशानुशार पुलिस अधीक्षक अपराध /यातायात चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में जनपद के विभिन्न स्थानों में 34 वें सड़क सुरक्षा माह के तहत आमजन को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

इसी अभियान के तहत मंगलवार को कोतवाली किच्छा क्षेत्र की लालपुर चौकी में प्रभु नेत्र चिकित्सालय रुद्रपुर के सौजन्य से निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें ट्रक, बस, ऑटो, रिक्शा चालकों के आंखों का निशुल्क चेक अप कराया गया ।
शिविर के माध्यम से सैकड़ों वाहन चालको सहित कई लोगों ने अपनी आंखों का चेक अप कराया। आम लोगो द्वारा पुलिस के इस कार्य की सराहना की गई।

ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा शिविर के माध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए बताया गया कि सड़क पर सुरक्षा की जिम्मेदारी सभी की है सड़क एक ऐसा स्थान है जिसका उपयोग छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई करता है। इसलिए सड़क पर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना अति आवश्यक है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page