Connect with us

उत्तराखण्ड

बारिश के आसार- अगले दो दिन इन इलाकों में बरस सकते हैं मेघ

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने दो दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों में 9 अक्टूबर को कहीं-कहीं बारिश की संभावना बनी हुई है। जबकि 10 अक्टूबर को भी राज्य के टिहरी, देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बरसात हो सकती है।

जिसके चलते अब मौसम में शीत का बदलाव देखा जा सकता है। इन दो दिनों में इन जनपदों में होने वाली बरसात के चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि अब जल्द ही ठंड की शुरुआत हो जाएगी। मौसम विभाग ने 12 अक्टूबर तक राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की भी बात कही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page