Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता: अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

रामनगर: नैनीताल जिले की रामनगर पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से तीन अवैध हथियारों और असलाह बनाने की मशीन सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई कार्रवाई

जनपद में अपराधों की रोकथाम और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने थाना प्रभारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक क्राइम/यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

तुमड़िया डैम से गिरफ्तार हुआ आरोपी

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने तुमड़िया डैम क्षेत्र में अभियुक्त महमूद पुत्र अब्दुल वारिग (निवासी फरीदपुर हजी, थाना डिलारी, जिला मुरादाबाद, उम्र 35 वर्ष) को धर दबोचा। आरोपी के पास से अवैध हथियार और हथियार बनाने वाली मशीन सहित अन्य सामग्री बरामद हुई।

अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली रामनगर में FIR संख्या 34/2025, धारा 3/5/25/27 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

बरामदगी का विवरण:

✅ 01 अदद 12 बोर अवैध बंदूक
✅ 02 अदद 315 बोर अवैध देशी तमंचे
✅ 12 बोर के 03 जिंदा कारतूस
✅ 12 बोर के 02 खोखे कारतूस
✅ 315 बोर के खोखे कारतूस
✅ असलाह बनाने के विभिन्न प्रकार के उपकरण

पुलिस टीम में ये अधिकारी रहे शामिल:

👮 व0उ0नि0 मौ0 यूनुस (रामनगर)
👮 उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार (चौकी प्रभारी मालधन)
👮 उ0नि0 सुनील धनिक (चौकी प्रभारी पीरूमदारा)
👮 कानि0 अशोक काम्बोज
👮 कानि0 विजेंद्र सिंह
👮 कानि0 विनीत चौहान

पुलिस की सख्ती से बदमाशों में हड़कंप

इस बड़ी कार्रवाई से अवैध हथियारों के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस की सख्ती और निरंतर अभियान से अवैध हथियारों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम की उम्मीद है। पुलिस आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रखेगी ताकि अपराधियों पर लगाम लगाई जा सके।

 

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page