Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर-UP के मंत्री की बेटी को आशीर्वाद देने पहुंचे मुख्यमंत्री ।

रामनगर (नैनीताल) प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रामनगर में एक रिसॉर्ट में पहुंचे।यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री की बेटी की सगाई कार्यक्रम में भाग लिया।कल यहाँ रिसोर्ट में मंत्री की बेटी का विवाह समारोह सम्पन्न होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर दोहपर करीब 2:15 बजे हेलीकॉप्टर से ढिकुली में स्थित तरंगी रिजॉर्ट में पहुंचे।यहां उनका उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। तरंगी रिजॉर्ट के निदेशक वसीम अहमद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तर प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल की बेटी कनिका को आशीर्वाद देने पहुंचे। कनिका का विवाह बिजनेसमैन मानस के साथ तय हुआ हैं।
मुख्यमंत्री धामी उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल और उनकी परिवार से मिले और उन्हें बेटी की सगाई पर शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी करीब 20 मिनट यहां पर रुके और उसके बाद हेलीकॉप्टर से वापस चले गए।
मुख्यमंत्री धामी के यहां आगमन पर जिलाधिकारी वंदना और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा, पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चंद्र आर्य सहित कई अफसर भी रिसोर्ट में पहुंचे थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page