Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत

देहरादून। मसूरी घूमने आये युवक की स्कूटी में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार गुरूवार प्रातः  कोतवाली मसूरी पर सूचना प्राप्त हुई कि कोल्हूखेत से नीचे मैगी प्वाईन्ट के पास देहरादून मसूरी मार्ग पर एक ट्रक चालक द्वारा एक स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी है। उक्त सूचना पर चौकी कोल्हूखेत से पुलिस बल तत्काल आवश्यक कार्यवाही हेतु मौके पर पहुँचा। मौके पर मृतक युवक की पहचान ऋतिक कन्नोजिया पुत्र राजेश कन्नौजिया, उम्र 26 वर्ष, निवासी   68/1 बकराल वाला नेशविला रोड़ देहरादून के रूप में हुई।

घटना के संबंध में मौके पर मौजूद मृतक के साथियों से जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वे सभी पटेल नगर स्थित एक फैक्ट्री में कार्य करते हैं तथा 25 अक्टूबर की रात्रि में मसूरी घूमने के लिए आये थे।  सुबह वापस देहरादून जाते समय रास्ते में मैगी पॉइंट से पहले मृतक ऋतिक देहरादून की तरफ से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। पुलिस द्वारा पंचायतनामा तथा पोस्टमार्टम की कार्यवाही के उपरान्त मृतक के शव को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page