Connect with us

उत्तराखण्ड

युवक ने किशोरी से कर दी अश्लील हरकतें, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। यहां किशोरी के साथ युवक ने अश्लील हरकतें कर दी। इसकी शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार कनालीछीना  थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री के साथ मदन राम हाल निवासी चौकोड़ी ने अश्लील हरकत की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया और आरोपी की तलाश में जुट गई।

मामले की जांच एसआई मीनाक्षी देव को सौंपी गई। इस बीच कनालीछीना एसओ दिनेश सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page