Connect with us

उत्तराखण्ड

बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत हो रहा था पुल निर्माण, ढ़ांचा गिरने से दो मजदूर बहे

 चमोली।  बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत निर्माणाधीन वैकल्पिक पुल का ढांचा खड़ा करने के दौरान हादसा हो गया। यहां पुल का ढ़ांचा गिरने से दो मजदूर अलकनंदा नदी में बह गए। एक मजदूर को तो बचा लिया गया, लेकिन दूसरा मजदूर लापता है।

एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि लापता मजदूर की खोजबीन जारी है। पीआईयू लोक निर्माण विभाग की ओर से ब्रह्म कपाल के पास मास्टर प्लान के तहत पुल निर्माण कार्य किया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि पीआईयू लोक निर्माण विभाग की ओर से ब्रह्म कपाल के पास मास्टर प्लान के तहत पुल निर्माण कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान पुल का ढांचा गिरने से दो मजदूर अलकनंदा में बह गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page