Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड प्रवासियों ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला में पारंपरिक वेशभूषा में किया प्रतिभाग

नई दिल्ली, 15 अगस्त 2024:78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किला, नई दिल्ली में आयोजित विशेष कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रवासियों के दल ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। इस अवसर पर उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और विरासत का सुंदर प्रदर्शन किया गया, जिससे राज्य की विशिष्टता और परंपराओं की झलक प्रस्तुत की गई।

इस वर्ष लाल किले के समारोह में विभिन्न राज्यों के प्रवासियों को आमंत्रित किया गया था। उत्तराखंड के स्थानिक आयुक्त कार्यालय, नई दिल्ली के तत्वावधान में दिल्ली में निवास कर रहे उत्तराखंडवासी इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। 20 सदस्यीय दल ने इस कार्यक्रम में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए गर्व और उत्साह महसूस किया।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर नोडल अधिकारी शिव गुप्ता और कमल किशोर ने दल का नेतृत्व किया। उनके साथ उत्तराखंड फिल्म एवं नाट्य संस्थान की अध्यक्षा संयोगिता ध्यानी, रिया शर्मा, गीता नेगी, अंजू भंडारी, सुमित्रा, पूर्णिमा पोखरियाल, बीना ढौंडियाल, किरण, मंजू भट्ट, दीनदयाल, धर्मेंद्र प्रसाद, भरत सिंह बिष्ट और रामपाल भी उपस्थित रहे।

इस समारोह ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page