Connect with us

उत्तराखण्ड

वाहन शोरूम से पूरा गल्ला ले उड़े बेखौफ चोर, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

हल्द्वानी। शहर में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। वाहन शोरूम की दीवार तोड़कर चोर नगदी भरा गल्ला ले उड़े हैं। सूचना पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार रामपुर रोड में महेंद्रा का कार शोरूम है। बताया जाता है कि बीती रात कर्मचारी शोरूम बंद कर घर चले गए। रविवार प्रातः जब कर्मचारी शोरूम पहुंचे तो अंदर का नजारा देख हक्के-बक्के रह गए। सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था और गल्ला गायब था। इतना ही नहीं शोरूम के पीछे की दीवार टूटी हुई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। शोरूम संचालक गोलू अग्रवाल ने बताया कि गल्ले में करीब 40 लाख रूपये की नगदी रखी हुई थी।

इतना ही नहीं घटना के समय शोरूम के मुख्य गेट पर गार्ड तैनात थे। चोरों ने घटना को इतनी इत्मीनान से अंजाम दिया कि गार्डों को भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। जिसमें तीन चोर रात के समय शोरूम में घुसते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद ले रही हैं। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page