Connect with us

उत्तराखण्ड

बजट पर चार्टर्ड एकाउंटेंट प्रखर रावत की त्वरित टिप्पणी

रामनगर। चार्टर्ड एकाउंटेंट प्रखर रावत ने बजट को मिश्रित प्रतिक्रिया दी है। उनके अनुसार, इस बजट में सरकार ने रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया है। युवाओं के लिए शुरू की गई इंटर्नशिप स्कीम, जिसमें 1 करोड़ युवाओं को ग्रेजुएशन के बाद शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा, उल्लेखनीय है। इस स्कीम के तहत युवाओं को वार्षिक 60,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा।

प्रखर रावत ने बताया कि गोल्ड और सिल्वर पर कस्टम ड्यूटी हटाने से ये धातुएं सस्ती होंगी, जिससे बाजार में इनकी कीमतों में गिरावट आएगी। मुद्रा ऋण की सीमा को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर देने से छोटे व्यापारियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

हालांकि, सैलरीड क्लास को इस बजट में कोई विशेष छूट नहीं मिलने से आयकर दाताओं में निराशा है। स्टैंडर्ड डिडक्शन में मामूली वृद्धि कर कर्मियों को नाममात्र का लाभ जरूर दिया गया है, लेकिन लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स और शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स में वृद्धि से युवा निवेशक निराश हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page