Connect with us

उत्तराखण्ड

वाहन को बचाने के प्रयास में पलटा ट्रैक्टर, युवक की गई जान

हल्द्वानी। अपने ही ट्रैक्टर के नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार चांदनी चौक घुड़दौड़ा, देवलचौड़ निवासी 42 वर्षीय प्रेम सिंह पुत्र मोहन सिंह आज दोपहर अपने ट्रैक्टर पर सवार होकर घर की तरफ जा रहा था। तभी सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और खेत में पलट गया।

इस हादसे में प्रेम सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गया और बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page