Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर में पत्थर से कुचलकर एक व्यक्ति की हत्या, पुलिस जांच में जुटी।

रामनगर(नैनीताल) सावल्दे पूर्वी गांव में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मामला हत्या का है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सावल्दे पूर्वी में नदी किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना डायल 112 को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक के शव की शिनाख्त 49 वर्षीय रमेश के रूप में हुई है। मृतक रमेश सांवल्दे गांव का ही रहने वाला था और काश्तकारी का काम करता था। रमेश की सर कुचलकर हत्या की गयी है। हमलावर ने रमेश के सिर और चेहरे को बुरी तरह कुचला हुआ है। ऐसा प्रतीत होता है कि हमलावर ने पत्थर से हमला कर रमेश की हत्या की।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page