Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर-छात्रा को भेजें अश्लील मैसेज,ABVP नेता पर केस दर्ज।

रामनगर(नैनीताल) छात्रा से अश्लील चैट करने के आरोप में पुलिस ने ABVP के एक छात्र नेता के खिलाफ केस दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्थानीय डिग्री कॉलेज की एक छात्रा की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने नितिन शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। छात्रा का आरोप है कि नितिन शर्मा ने अपने मोबाइल नंबर से उसके मोबाइल नंबर पर अश्लील मैसेज भेजें। छात्रा का कहना है कि उसने कॉलेज के प्राचार्य से भी नितिन शर्मा की इस हरकत की शिकायत की थी। छात्रा का आरोप है कि शिकायत करने पर नितिन शर्मा ने उसे जान से मारने की धमकी दी हैं। छात्रा ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर न्याय देने की अपील की है।

कोतवाली पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर आरोपी नितिन शर्मा के खिलाफ धारा 506 और 509 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आरोपी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ा हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page