Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां हुआ हादसा- रोडवेज बस के ब्रेक फेल होने से सड़क पर खड़ी महिला की मौत

टिहरी। यहां से दुःखद खबर सामने आई है। नरेंद्र नगर में खड़ी रोडवेज बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। इससे बस पीछे जाने लगी। तभी वहां खड़ी महिला बस की चपेट में आ गई और दर्दनाक मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार रोडवेज बस संख्या यूके07पीए-3036 दिल्ली से आकर उत्तरकाशी की ओर जा रही थी। नरेंद्रनगर के बगड़धार में बस रुकी थी। इस दौरान सवारियां वहां उतर गई थीं। लेकिन दोबारा बस को स्टार्ट करते ही उसके ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित होकर बस पीछे की ओर चली गई।

इस दौरान वहां खड़ी महिला सवारी चंखी देवी (55) पत्नी भगवान सिंह, ग्राम- कोटि रोल्यालु, पोस्ट काफलवानी तहसील कंडीसैंड बस की चपेट में आ गई। महिला को आनन फानन उपचार के लिए राजकीय अस्पताल नरेंद्रनगर लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page