Connect with us

उत्तराखण्ड

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, मामा-भांजे की दर्दनाक मौत

हरिद्वार। यहां सिडकुल थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार मामा-भांजे को अपनी चपेट में ले लिया। ‌जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रोहित पुत्र किशनलाल अपने मामा रवि कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी माजरा सहारनपुर के साथ बाइक पर रसूलपुर जा रहे थे। रसूलपुर टोंगिया के पास पहुंचते ही एक ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना दर्दनाक था की मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने म़ृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि मृतक के भाई शुभम की तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page