Connect with us

मौत

ससुराल पहुँचते ही दुल्हन को आया हार्ट अटैक.. अस्पताल में ली आखिरी सांस

उत्तर प्रदेश: मुज़फ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेलड़ा में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब ससुराल पहुंचते ही दुल्हन की तबीयत अचानक खराब हो गई। दुल्हन को आनन फानन में उपचार के लिए मुजफ्फरनगर के एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया जहां उपचार के दौरान दुल्हन की मौत हो गई। दुल्हन की तबियत कई दिन से ख़राब होने की बात भी लोग बता रहे है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेलड़ा से शनिवार को शमीम नाम के शख्स की बारात मुजफ्फरनगर के मिमलाना रोड पर गई थी। सभी रस्मो को निभाने के बाद सभी बाराती दुल्हन को विदा कराकर गांव में पहुंचे। नव दंपति अपने भविष्य के सपने संजोकर घर के दरवाजे पर पहुंचा ही था कि दुल्हन बनी युवती की तबीयत अचानक खराब हो गई। दुल्हन की तबीयत खराब होते ही घर में कोहराम मच गया। तुरंत ही गांव के एक चिकित्सक को बुलाया गया जिसने परीक्षण करने के बाद दुल्हन को मुजफ्फरनगर के अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। आनन फानन में दुल्हन को मुजफ्फरनगर स्थित एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दुल्हन की मौत की खबर पाते ही दोनो घरों में कोहराम मच गया और सांत्वना देने वालो का तांता लग गया। अब देर रात दोनो परिवारों की सहमति से युवती को मुजफ्फरनगर में ही सुपुर्दे खाक करने की तैयारी चल रही है।

दूल्हे की बहन की कल आनी है बारात..

हंसी खुशी के साथ जिस युवक शमीम को दूल्हा बनाया गया था, और घर में शादी की खुशियां फैली हुई थी उस घर में अचानक हुए हादसे के बाद मातम पसर गया है। दूल्हा बने युवक की छोटी बहन की बारात रविवार को मीरापुर थानाक्षेत्र के गांव से आनी है। अचानक हुए हादसे के बाद पांच लोगो द्वारा आकर उसे विदा कराने की बात सामने आई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in मौत

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page