Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां कम नहीं हो रहे वाहन चोरी के मामले, अब दो बाइकें ले उड़े चोर

हल्द्वानी। अज्ञात चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर खड़ी दो बाइकों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में आम्रपाली कॉलेज में अध्ययनरत रूद्रपुर निवासी अमन कुलश्रेष्ठ ने कहा है कि उसने बीती 23 मई को अपनी बाइक संख्या यूके06एएम-8374 कॉलेज की पार्किंग में खड़ी की थी। जब वह परीक्षा देकर बाहर निकला तो बाइक अपने स्थान से गायब मिली। उसने बाइक की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो देखा गया कि एक चोर बाइक पर हाथ साफ कर रहा है।

वहीं दूसरी बाइक चोरों ने लामाचौड़ क्षेत्र से ही चोरी की है। जयपुर पाडली निवासी रोहित सांगुड़ी ने कहा है कि उसने बीती 9 मई को अपनी बाइक संख्या यूके04एक्स-1963 लामाचौड़ में एक बार के बाहर खड़ी की थी। जिस पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page