Connect with us

उत्तराखण्ड

पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भावपूर्ण स्मरण, मरीजों को वितरित किए फल

रामनगर(नैनीताल) शुक्रवार को रामनगर के कांग्रेस कार्यालय में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी जी की जयंती और पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “नारायण दत्त तिवारी अमर रहें”, “जब तक सूरज चांद रहेगा, स्वर्गीय तिवारी का नाम रहेगा” जैसे नारे लगाते हुए तिवारी जी के अद्वितीय योगदान को याद किया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा ने स्व. नारायण दत्त तिवारी के उत्तराखंड के विकास में दिए योगदान को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा, “तिवारी जी ने उत्तराखंड के विकास की जो नींव रखी थी, उसे आज भी आगे बढ़ाने की ज़रूरत है। उनके सपनों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार और सभी दलों को मिलकर काम करना चाहिए।” शर्मा ने तिवारी के नेतृत्व और विकास की गाथा को याद दिलाते हुए राज्य के लिए उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण की सराहना की।

सभा का संचालन जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ‘खुलासा’ ने किया, जिन्होंने स्वर्गीय तिवारी के राजनीतिक जीवन और उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामनगर के सरकारी संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए, जो स्वर्गीय नेता के प्रति सम्मान और उनके समाजसेवी विचारों का प्रतीक था।

इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें महिला कांग्रेस अध्यक्ष मालधन पुष्पा देवी, लीलाधर जोशी, वीरेंद्र लटवाल, महेश पांडेय, जावेद खान, अंकुश अग्रवाल, मोहम्मद अजमल, नवीन सनवाल, कमल तिवारी, नवीन सुनेजा, धीरज सती, नदीम कुरैशी, आनंद कपकोटी, कुबेर कड़ाकोटी, कमल नेगी, पुरन बिष्ट, गिरीश बिष्ट आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

कार्यक्रम में स्वर्गीय तिवारी के प्रति सम्मान और श्रद्धा के भाव साफ दिखाई दिए और सभी नेताओं ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

 

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page