Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर-खेल के मैदान में खूनी खेल खेलने की कोशिश!

रामनगर (नैनीताल) बदमाशी दिखाना दो युवकों भारी पड़ गया है। खेल के मैदान में इनके हाथों से खूनी खेल हो सकता था।पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

प्राप्त समाचार के मुताबिक एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के खेल के मैदान में बम्बाघेर निवासी सुखवासी कश्यप पर जानलेवा हमला करने के आरोप में अबुजर पुत्र बिलाल,मीट मार्केट खताड़ी रामनगर और सैफ कुरेशी पुत्र शमीम नि0 बड़ी मस्जिद खताड़ी रामनगर निवासी को गिरफ्तार किया हैं।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR NO – 46/24 धारा – 307/323/504/506 दर्ज की है।बीती एक फरवरी की दोहपर एमपी हिन्दू इंटर कॉलेज के फील्ड में सुखवसी कश्यप के ऊपर तमंचे से फायर हुआ था।फायर करने के बाद आरोपी सुखवासी को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे।
सुखवासी के पिता संजीव कश्यप ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी,जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश करने और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page