Connect with us

उत्तराखण्ड

कांग्रेस का आरोप-केन्द्र की मोदी सरकार ने कभी भी देश के आम आदमी की पीड़ा की नहीं की परवाह 

देहरादून। कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार पर जनता की आंख में धूल झोंकने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस भारतीय जनता पार्टी नीत केन्द्र की मोदी सरकार ने कभी भी देश के आम आदमी की पीड़ा की परवाह नहीं की और देश का आम आदमी लगातार मंहगाई के बोझ से दबता चला गया।

आरोप लगाया कि लगातार 9 साल तक रसोई गैस के दाम बढ़ाकर गरीब आदमी को लूटने तथा अपने व्यावसायिक मित्रों की जेब भरने का काम किया। आज अचानक रसोई गैस के दाम घटाकर 2024 के लोकसभा एवं 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी आसन्न हार का डर प्रदर्शित किया है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बयान जारी करते हुए कहा कि जो मोदी सरकार अपने दोनों कार्यकालों के 9 सालों तक रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ कर जनता को लूटती रही, आज अचानक उस मोदी सरकार को देश की गरीब जनता का खयाल कैसे आ गया? इससे स्पष्ट होता है कि मोदी सरकार को विपक्षी एकता व दबाव में रसोई गैस के दाम घटाने पर मजबूर होना पड़ा, इससे साफ झलकता है कि मोदी सरकार पांच राज्यों मे होने वाले विधानसभा चुनाव एवं 2024 के लोकसभा चुनाव में मिलने वाली हार से बुरी तरह घबराई हुई है तथा इस प्रकार के राजनैतिक स्टंट कर रही है।

मथुरादत्त जोशी ने कहा कि देश की जनता ने कर्नाटक एवं हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकारों को पदच्युत कर जतला दिया है कि अब भाजपा का झूठ अधिक दिन तक नहीं चलने वाला है, इसीलिए आगामी लोकसभा चुनाव एवं विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनावों में जनता की आंख में धूल झोंकने की नीयत से अचानक रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 200 रूपये कम कर दिये गये। जबकि विगत 2014 से रसोई गैस के दाम बेरहमी से बढ़ाते हुए दुगने से भी अधिक हो गये। यही नहीं 2020 से भाजपा सरकार ने सब्सिडी देना भी बंद कर दिया है। विगत 9 सालों में भाजपा सरकार द्वारा अपने व्यावसायिक मित्रों को लाभ पहुंचाते हुए जनता की जेब पर आठ हजार तैंतीस हजार करोड़ रूपये का डाका डाला गया। भाजपा सरकार द्वारा गैस सिलेंडर के दामों में 200 रूपये की कटौती करना मतदाताओं को लुभाने और 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव तथा 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता को भ्रमित करने का राजनैतिक स्टंट मात्र है।

कांग्रेस पार्टी ने केंद्र की भाजपा सरकार के इस राजनैतिक स्टंट एवं सार्वजनिक लूट का राज फास करने का फैसला किया है और आगामी 5 सितम्बर को देशभर के जिला, महानगर, ब्लाक एवं नगर मुख्यालयों में पत्रकार वार्ता के माध्यम भाजपा सरकार की पोल खोलने एवं जनता तक सच्चाई पहुंचाने का निर्णय लिया है। मथुरादत्त जोशी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा द्वारा सभी जिला, महानगर, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस अध्यक्षों को निर्देश दिये गये हैं कि आगामी 5 सितम्बर को सभी प्रमुख स्थानों में पत्रकार वार्ताओं एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन कर भाजपा सरकार की इस लूट की सच्चाई से जनता को रू-ब-रू करवायें।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page