Connect with us

उत्तराखण्ड

गेंहू के खेत के बीच हो रही थी अफीम की खेती !

रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) केलाखेड़ा में अफीम की खेती का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना केलाखेड़ा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि 14.03.2024 को मुखबीर की सूचना पर गंगापुर में एक व्यक्ति द्वारा अफीम की खेती की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम वहां पहुंची और अफीम की खेती को नष्ट किया। पुलिस के मुताबिक गेहूं के खेत के बीच में ही अफीम की खेती भी की जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में दलजीत सिहं पुत्र स्व0 महेन्द्र सिहं नि0 गंगापुर थाना केलाखेडा जनपद ऊधम सिहं नगर निवासी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी दलजीत के अपने घर के समीप के खेत में उगायी गयी अफीम के हरे पौधे मय डोडा फल के लगभग 104.205 किलोग्राम को जब्त कर लिया।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दलजीत सिंह के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page