Connect with us

उत्तराखण्ड

BJP नेता की खुली ‘गंदी जुबान’,बढ़ा आक्रोश हुआ पुतला दहन।

रामनगर(नैनीताल)बीजेपी के एक नेता की राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से कांग्रेस गुस्से में हैं।सड़क पर उतर कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने उस नेता का पुतला दहन किया।

कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के खिलाफ आज रानीखेत रोड में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उनका पुतला जलाया। कांग्रेसी कार्यकर्ता बीजेपी के इस नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई मांग कर रहे हैं।

बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के खिलाफ़ कांग्रेस का यह गुस्सा उनकी राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से हैं।दुष्यंत गौतम ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर बेहद अपमान जनक टिप्पणी की हैं।उन्होंने एक कार्यक्रम में राहुल गांधी को ‘पाकिस्तान का पिल्ला’ बताया,यही नही बल्कि उनके परिवार के बारे में भी भद्दी टिप्पणी की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page