Connect with us

उत्तराखण्ड

पुलिस कप्तान ने 5 उपद्रवी पकड़ने का किया दावा,यहां से हटाया गया कर्फ्यू।

हल्द्वानी (नैनीताल)बनभूलपुरा हुए उपद्रव मामले में पुलिस ने 5 लोगों की गिरफ़्तारी की हैं। जिले के पुलिस कप्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर की इसकी जानकारी दी हैं।
बीती 8 फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में मदरसा और नमाज स्थल को तोड़ने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर वहां के लोगों ने हमला कर दिया था।थाने में तोड़फोड़ और आगजनी भी हुई। इस उपद्रव में कई पुलिस कर्मी घायल हुए जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुछ लोगों की जान भी गई है और कई घायल भी हुए।

इस मामले में नगर निगम और पुलिस की तरफ से 3 मुकदमे उपद्रव करने वालों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं।
पुलिस कप्तान प्रहलाद मीणा ने बताया कि CCTV एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर 5 अभियुक्तो की गिरफ्तारी की गई है।
उन्होंने बताया कि वनभूलपुरा क्षेत्र को छोड़कर अन्य क्षेत्र में कर्फ्यू हटा दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक अति आवश्यक सामग्री की आपूर्ति* सामान्य चल रही है।
थाना बनभूलपुरा को सुचारू रूप संचालित किया जा चुका है।थाने पर समस्त कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं।
अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गई है जो गिरफ्तारी के लिए कार्य कर रही है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page