Connect with us

उत्तराखण्ड

परिजनों से हुई कहासुनी से क्षुब्ध युवक ने कोसी पुल से लगाई छलांग, मौत

रामनगर। परिवारजनों से हुई कहासुनी से क्षुब्ध युवक ने देर रात कोसी पुल से छलांग लगा दी। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए। लेकिन उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि इस बीच अस्पताल में हंगामा भी किया गया।

जानकारी के अनुसार रामनगर अंतर्गत मोहल्ला बंबाघेर मोतीमहल निवासी भानु कश्यप (16) पुत्र कुंवर पाल कश्यप की रात में परिवार के लोगों से मामूली कहासुनी हुई। स्वजनों से नाराज होकर भानु रामनगर हल्द्वानी बाइपास पुल की ओर चला गया। उसने पुल से कोसी नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने उसे छलांग लगाता देखा तो उसे सरकारी अस्पताल लाए।

युवक की गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने उसे हायर सेन्टर रेफर कर दिया। अस्पताल की एम्बुलेंस कहीं अन्य जगह व्यस्त होने पर नाराजगी जताते हुए युवक के साथ आए लोग चिकित्सक व स्टाफ से अभद्रता करने लगे। मौके पर पहुंची एंबुलेंस के उन्होंने शीशे फोड़ दिए।

इसके बाद युवक को काशीपुर ले जाया गया। रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल में अभद्रता व एंबुलेंस के शीशे फोड़ने के मामले में तहरीर देने की कार्रवाई की जा रही है। मृतक का पोस्टमार्टम भी स्वजनों ने नहीं कराया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page