Connect with us

मौत

7वीं मंजिल से गिरकर यूट्यूबर गर्वित और नंदिनी की मौत, हत्या या आत्महत्या?

हरियाणा: बहादुरगढ़ में 7वीं मंजिल से गिरकर यूट्यूबर गर्वित और नंदिनी की मौत हो गई। दोनों डेढ़ महीने से देहरादून से आकर यहां लिव-इन में रह रहे थे। दोनों के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।दोनों यूट्यूब पर चैनल चलाते थे,जिसके लिए वो शॉर्ट फिल्म और रील्स बनाते थे। कुछ दिन पहले दोनों अपनी टीम के साथ देहरादून से बहादुरगढ़ आए थे। यहां उन्होंने रुहिल रेजीडेंसी की सातवीं मंजिल पर फ्लैट नंबर 701 किराए पर लिया।

बहस के बाद हुई घटना…
देर रात शूट के बाद दोनों जब घर आए तो किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। जिसके बाद ये हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।

दोनों की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं
जांच अधिकारी जगबीर के मुताबिक ” दोनों सातवीं मंजिल से खुद कूदे हैं या किसे ने उनको धक्का दिया है. ये भी हो सकता है कि मारने के बाद दोनों को सातवीं मंजिल से फेंका गया हो, पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि यह हत्या है या हादसा या फिर आत्महत्या.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in मौत

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page