Connect with us

उत्तराखण्ड

भीम आर्मी ने उठाई मेट्रोपोल के परिवारों को उजाड़ने के आदेश पर रोक की मांग, भेजा ज्ञापन

हल्द्वानी। मेट्रोपोल क्षेत्र में 134 परिवारों को उजाड़े जाने के विरोध में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने डीएम कैंप कार्यालय में प्रदर्शन कर राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें इस आदेश पर तत्काल रोक की मांग की गई है।

जिलाध्यक्ष नफीस अहमद खान के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में गया है कि जहां एक ओर भारत सरकार 2022 तक प्रत्येक भारतीय को पक्का मकान देने आश्वासन देकर सत्ता में आई है। वहीं दूसरी ओर कई पीढ़ियों से निवास कर रहे भारत के नागरिकों के बने बनाए पक्के मकानों को ध्वस्त करने का आदेश सरासर जनता के साथ धोखा है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि उक्त स्थान पर निवास कर रहे निवासियों का स्पष्ट कहना है कि उक्त संपत्ति राजा मेहमूदाबाद की थी, जिसे स्थानीय प्रशासन शत्रु संपत्ति बताकर कमजोर तबके के लोगों को उजाड़ने पर तुला हुआ है। ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मेट्रोपोल में निवास कर रहे लोगों की पीड़ा को देखते हुए इस मसले का उचित समाधान निकालने के साथ ही पुर्नवास की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में जीआर टम्टा, नफीस अहमद खान, हरीश लोधी, रिजवान गुडडू, गौविंद गौतम, गजेंद्र पाल सिंह, विकास कुमार, सुलेमान मालिक आदि मौजूद रहे। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page