Connect with us

उत्तराखण्ड

खेत में काम करने गई महिला की सर्पदंश से हुई मौत, कोहराम

बागेश्वर। यहां खेत में काम कर रही महिला को सांप ने डंस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार गरुड़ विकासखंड के मैगड़ीस्टेट गांव निवासी मंजू देवी (35 वर्ष), पत्नी मंगल सिंह जानवरों के लिए घास काटने खेतों में गई थी। बताया जाता है कि इस बीच खेत में घास काटते वक्त सांप ने महिला को काट लिया। जिससे वह अचेत हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बैजनाथ ले गए। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों पर कोहराम मचा हुआ है।

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page