Connect with us

उत्तराखण्ड

धूं-धूं कर जली स्टेशन में खड़ी केमू की बस, अफरा-तफरी

रानीखेत। यहां स्टेशन परिसर में वर्षों से खड़ी केमू की बस में आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते पूरी बस धूं-धूं कर जल उठी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रानीखेत फायर स्टेशन के अग्निशमन दस्ते की टीम ने आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार केएमओयू स्टेशन पार्किंग में कई वर्षों से एक बस खड़ी थी। शुक्रवार शाम इस बस में अचानक आग लग गई। इससे आस-पास अफरा-तफरी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर अग्निशमन दस्ते की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

मिली जानकारी के अनुसार इस बस में नशेड़ीयो का बसेरा था। कयास लगाए जा रहे हैं कि नशे की हालत में किसी के धूम्रपान करने से बस में आग लग गई। समय रहते उसके आसपास खड़े अन्य वाहनों को वहां से हटा दिया गया, वरना अन्य वाहन भी आग की चपेट में आ सकते थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page