Connect with us

उत्तराखण्ड

पोते की चाह पाले सास ने पुत्रवधू से की मारपीट, घर से निकाला

रूड़की। शादी के 5 वर्ष बाद भी पुत्र पैदा न होने पर गुस्साई एक सास ने अपनी पुत्रवधू को घर से निकाल दिया। इस बाबत पुत्रवधू ने पुलिस से गुहार लगायी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

उक्त मामला कोतवाली गंगनहर अन्तर्गत मौहल्ला रामनगर का है। घटना की बाबत वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप तोमर ने बताया कि गत 5 वर्ष पूर्व रिंकी की शादी रामनगर स्थित एक युवक से हुयी थी।

3 वर्ष पहले रिंकी ने एक लडकी को जन्म दिया। गत 3 वर्षों से रिंकी के पुत्र पैदा नहीं हुआ। इस कारण नाराज उसकी सास ने आज रिंकी को घर से निकाल दिया। रिंकी की तहरीर पर पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page