Connect with us

उत्तराखण्ड

पहले की महिला से छेड़छाड़, फिर से दे रहा था धमकियां, गिरफ्तार

पौड़ी। महिला से छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह लंबे समय से महिला को परेशान कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को संबंधित धाराओं में कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार बीते वर्ष 27 सितंबर को एक महिला ने द्वारीखाल द्वारा राजस्व पुलिस चौकी मल्ला ढांगू-02 में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसके साथ अकबर निवासी नगीना उ0प्र0 ने छेड़खानी कर धमकी दी है। जिस पर राजस्व पुलिस चौकी मल्ला ढांगू-02 में मु0अ0सं0-03/23, धारा- 354, 384, 504, 506 भादवि बनाम अकबर पंजीकृत किया गया। अभियोग गम्भीर प्रवृति का होने के कारण राजस्व पुलिस से इस केस को रेगुलर पुलिस को स्थानान्तरित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे ने महिला सम्बन्धी अपराध होने के कारण घटना की संवेदनशीलता एवं गम्भीरता को देखते हुये उक्त विवेचना तत्काल थाना लैन्सडान पर नियुक्त महिला उपनिरीक्षक रचना रानी को सुपुर्द कर प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाउन के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाउन रघुवीर सिंह चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी शोयब खान मलिक पुत्र अकबर खान, निवासी मोहल्ला सराय मीर, थाना नगीना, जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को डेरिया खाल लैन्सडाउन के पास से गिरफ्तार कर उसे विभिन्न धाराओं के अंतर्गत चालान कर दिया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रघुवीर सिंह चौधरी.वरिष्ठ उप निरीक्षक मुकेश भट्ट. उप निरीक्षक वेद प्रकाश.मुख्य आरक्षी गोपाल राम.आरक्षी भीष्म शाह आदि थे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page